August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम पंचायत मसान में हुआ विकासखंड स्तरीय पशु-पक्षी प्रदर्शनी एवं मेला, पशुपालकों को किया गया सम्मानित

1 min read

कोरबा।ग्राम पंचायत मसान में विकासखंड स्तरीय पशु-पक्षी प्रदर्शनी एवं पशु मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पशु-पक्षियों की उचित देखभाल, जैविक खेती को बढ़ावा देना और पशुपालकों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत जी शामिल हुईं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मसान की सरपंच श्रीमती गणेशी रमेश कंवर जी ने की। मंच से अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय में वृद्धि के लिए पशुधन का संरक्षण और संवर्धन बेहद जरूरी है।

महोत्सव में पशुपालकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में अलग-अलग नस्लों के मवेशी, बकरियां, पक्षी और अन्य पालतू पशु प्रदर्शित किए गए जिनमें ग्रामीणों ने गहरी रुचि दिखाई। साथ ही, जैविक खेती और वैज्ञानिक तरीकों से पशुपालन संबंधी जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत मसान की उपसरपंच श्रीमती इंदिरा कंवर, समस्त पंचगण, कृषि सखी प्रेमलता कंवर, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण जन और पशुपालकों का योगदान सराहनीय रहा।

यह आयोजन ग्रामीण विकास और पशुपालन के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और जागरूकता लेकर आया, जिससे न केवल किसानों बल्कि पूरे समुदाय को लाभ मिलेगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.