August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व मच्छर दिवस पर बालको की अनोखी पहल – 180 से अधिक लोग हुए लाभान्वित, मलेरिया-डेंगू से बचाव का संदेश

1 min read

बालकोनगर, 20 अगस्त 2025।
वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समुदाय में बड़ा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कंपनी की सामुदायिक विकास परियोजनाओं मोबाइल हेल्थ वैन और आरोग्य के अंतर्गत छह अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनसे 180 से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिला।

शिविरों में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण और रोकथाम के उपाय विस्तार से बताए गए। महिलाओं और बच्चों का हीमोग्लोबिन परीक्षण कर एनीमिया की पहचान की गई, साथ ही पोषण पर विशेष मार्गदर्शन भी दिया गया। वहीं, मलेरिया की त्वरित जांच और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (रक्तचाप, तापमान आदि) कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया गया।

संवेदनशील परिवारों को मच्छरदानियाँ वितरित की गईं तथा स्वच्छता और व्यक्तिगत सावधानियों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने कहा –

“डेंगू और मलेरिया से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है। यदि हम घर और आसपास स्वच्छता रखें तथा पानी इकट्ठा न होने दें तो इन बीमारियों को काफी हद तक रोका जा सकता है। सही समय पर उपचार न मिलने पर यह घातक भी साबित हो सकते हैं।”

बालको ने अभियान को और प्रभावशाली बनाने के लिए चलित वाहनों एवं कोरबा, चांपा और बिलासपुर रेलवे स्टेशनों पर ऑडियो संदेशों के जरिए भी लोगों को जागरूक किया।

यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अहम साबित हुई बल्कि समुदाय को स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा भी दी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.