August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा मंडल में गूंजे ढोल-नगाड़े, मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत में उमड़ा उत्साह

1 min read

कटघोरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार में उद्योग, श्रम एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन को सार्वजनिक उपक्रम एवं वाणिज्य कर (आबकारी) जैसे दो महत्वपूर्ण अतिरिक्त विभागों का दायित्व सौंपे जाने पर कटघोरा मंडल में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और डीजे की धुनों पर नाचते-झूमते हुए शहीद वीर नारायण चौक एवं छुरी बस स्टैंड में मंत्री देवांगन का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, वरिष्ठ नेता संजय शर्मा, संजीत सिंह और रामप्रसाद कोर्राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कटघोरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंत्री देवांगन को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से कोरबा सहित पूरे प्रदेश में विकास की नई दिशा तय होगी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.