August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“हरियाली की नई पहल : महिला स्व-सहायता समूह ने लगाया 500 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प”

1 min read

कोरबा। भारत सरकार की “वोमेन फॉर ट्री” योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों ने डिंगापुर स्थित दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास “उमंग” परिसर में सामूहिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, एम.आई.सी. सदस्य अजय कुमार चन्द्रा व सरोज शांडिल्य, पार्षद चन्द्रलोक सिंह, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।

यह पहल भारत सरकार की “एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम से प्रेरित है। इसके तहत महिलाओं को वृक्षारोपण, उनकी देखरेख व संरक्षण से जोड़ा जा रहा है। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में इस योजना के अंतर्गत 2100 पौधों का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से उमंग परिसर में 500 पौधे लगाए गए।

पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी आशीष महिला स्व-सहायता समूह, दिव्य महिला स्व-सहायता समूह, शक्ति महिला स्व-सहायता समूह, प्रगति महिला स्व-सहायता समूह व जय माँ सर्वमंगला महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याओं को सौंपी गई है।

इस अवसर पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, उद्यान प्रभारी एन.के. नाथ, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, पत्रकार पवन सिन्हा, मिशन मैनेजर मनीष कुमार भोई, पी.आई.यू. पंकज गवेल सहित बड़ी संख्या में नागरिक व महिला समूह की सदस्याएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरी हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और महिलाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.