August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“मंत्रिमंडल विस्तार से प्रदेश को मिलेगी नई गति, सुशासन व विकास की रफ्तार होगी तेज – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव”

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की जनता के लिए सकारात्मक और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया है। उन्होंने नवनियुक्त मंत्रियों गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से सरकार की कार्यक्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी तथा प्रदेश में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के जो संकल्प लिए हैं, उन्हें और मजबूती के साथ धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का यह विस्तार केवल पदों की पूर्ति नहीं बल्कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को गति देने वाला कदम है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी दृढ़ता और राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के सुविचारित मार्गदर्शन और प्रदेश सरकार की दूरदर्शी नीतियों से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में प्रगति की नई मिसाल कायम करेगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.