October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

देश में 8वां स्थान पाकर चमका कोरबा नगर निगम, भारत विकास परिषद ने किया भव्य सम्मान समारोह

1 min read

महापौर संजू देवी राजपूत व आयुक्त ने जताया गर्व, सफाई कर्मियों व दीदियों को मिला विशेष सम्मान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में कोरबा नगर पालिका निगम ने पूरे देश में 8वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत विकास परिषद द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में दिन-रात जुटे 4 सफाई कर्मियों और 3 सफाई दीदियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

महापौर का संबोधन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि –
“कोरबा नगरवासियों के सहयोग और सफाई कर्मियों की निष्ठा से ही यह गौरवशाली उपलब्धि मिली है। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है कि आने वाले वर्षों में कोरबा को देश का नंबर-वन स्वच्छ शहर बनाया जाए।”
उन्होंने सफाईकर्मियों को शहर की असली ताकत बताते हुए उन्हें निगम की रीढ़ की हड्डी कहा और आगे भी इसी उत्साह से काम करने का आह्वान किया।

“स्वच्छ कोरबा, स्वस्थ कोरबा” का संकल्प

वक्ताओं ने कहा कि “स्वच्छ कोरबा, स्वस्थ कोरबा” का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और इसमें सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने साफ-सफाई को केवल निगम की नहीं बल्कि सामूहिक प्रयास और नागरिक जिम्मेदारी बताया।

आयुक्त ने जताया गर्व

विशिष्ट अतिथि नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा –
“यह उपलब्धि सिर्फ निगम की नहीं बल्कि हर कोरबावासी की मेहनत और टीमवर्क का परिणाम है।”
उन्होंने सफाई कर्मियों, नागरिकों और परिषद को बधाई देते हुए आगे भी शहर को और स्वच्छ व सुंदर बनाने का आह्वान किया।

गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद अध्यक्ष कमलेश यादव, पार्षद अशोक चावलानी, नरेश अग्रवाल, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. जे.के. दानी, डी.के. कुरेशिया, सफाई प्रभारी संजय तिवारी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
इसके साथ ही श्रीमती अंजना सिंह, श्रीमती शोभना सोनी, श्रीमती सुशीला गुप्ता, श्री मोहन अग्रवाल, श्री छेदीलाल अग्रवाल, निधि तिवारी, मधु पांडे, श्री कन्हैया लाल सोनी सहित अन्य अतिथियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

नया उत्साह, नई प्रेरणा

इस समारोह ने न केवल सम्मानित कर्मियों के मन में गर्व और आत्मविश्वास का संचार किया बल्कि पूरे शहर के नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति नया उत्साह और संकल्प जागृत किया।
वक्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में कोरबा और भी बेहतर रैंक हासिल कर देश के लिए स्वच्छता का आदर्श बनेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.