October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में ब्राम्हण समाज के मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने दी शुभकामनाएं

1 min read

सर्वब्राम्हण समाज ने ब्रम्हवाटिका में किया सम्मान समारोह, हर साल 2 निर्धन बच्चों को गोद लेने का संकल्प

कोरबा। सर्वब्राम्हण समाज कोरबा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्थित ब्रम्हवाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर मेहनत व समर्पण से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि छात्र-छात्राएं केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा निखारें, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय भी मौजूद रहे।

प्रतिभाशाली बच्चों को मिला मंच
समारोह में उन बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्ष 2025 की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किए, साथ ही वर्ष 2024 एवं 2025 में पीएससी, आईआईटी, आईआईएम सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों को भी शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

समाज ने लिया संकल्प
सर्वब्राम्हण समाज के सचिव डॉ. संजय तिवारी ने घोषणा की कि समाज प्रतिवर्ष 2 निर्धन बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा व कैरियर निर्माण की जिम्मेदारी उठाएगा। उन्होंने कहा कि समाज का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहारा देना और शिक्षा के माध्यम से उन्हें सक्षम बनाना है।

इन बच्चों का हुआ सम्मान
सम्मानित बच्चों में नितेश मिश्रा, वंशिका उपाध्याय, शिवम शर्मा, प्रकृति दुबे, विवान मुखर्जी, मृदुला तिवारी, ऋषभदेव मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, दिव्यांश तिवारी, दिव्या शर्मा, आकृति तिवारी, अद्वितीया मिश्रा, ऋषभ पाण्डेय, दीक्षा दीवान, कान्हा त्रिपाठी, तनमय मिश्रा, अनंत उप

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.