June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रदेश मंत्री बनने पर रितु चौरसिया का ओबीसी मोर्चा ने किया स्वागत, रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर दी शुभकामनाएँ

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के कोरबा जिले के पदाधिकारियों ने प्रदेश मंत्री बनने पर श्रीमती रितु चौरसिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार कोरबा आगमन पर चौरसिया का सम्मान पाकर वह आत्मीयता से अभिभूत हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह को संगठन की शक्ति बताते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा की सक्रिय भूमिका भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष झाम लाल साहू, झगेंद्र देवागन, रमेश महतो, पार्षद ईश्वर पटेल, रमेश पोद्दार, लक्मण महंत, विनोद श्रीवास, संजू वैष्णव, बलराम विश्कर्मा, द्वारिका चन्द्रमा एवं पवन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.