May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 57 कृष्णा विहार क्षेत्र का निरीक्षण, पार्षद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश – नाली, सड़क व गार्डन सुधार कार्य तत्काल शुरू करने का आदेश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। वार्ड क्रमांक 57 अंतर्गत एनटीपीसी कृष्णा विहार क्षेत्र की जर्जर स्थिति को लेकर आज निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नाली जाम, सड़कों की टूटी हालत और गार्डन की उपेक्षा जैसी गंभीर समस्याएँ सामने आईं। इन अव्यवस्थाओं से स्थानीय नागरिक लंबे समय से परेशान हैं।

निरीक्षण के समय एनटीपीसी बालको के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नाली निर्माण, सड़क मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर तुरंत प्रारंभ किया जाए। कहा गया कि जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पार्षद ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि लापरवाही बरती गई तो नगर निगम द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सड़कें, व्यवस्थित जल निकासी और हरित वातावरण नागरिकों का मौलिक अधिकार है तथा इसे सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अजय चंद्रा, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार लहरे, प्रदेश सदस्य आईटी सेल नवदीप नंदा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री किशोर साहू एवं अंजय अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष होमलाल भारिया, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, वार्ड 58 के पार्षद पति सोनू सिंह, आशीष पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.