June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में हॉस्टल प्रवेश से पहले ₹3000 भोजन शुल्क अनिवार्य, छात्रों में नाराज़गी तेज

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के छात्र इन दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन की नई व्यवस्था से खासे आक्रोशित हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्रावास (हॉस्टल) में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से जबरन ₹3000 भोजन शुल्क जमा कराने की शर्त रखी गई है। इस शुल्क के बिना किसी भी छात्र को हॉस्टल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा।

छात्रों का कहना है कि यह राशि केवल दो समय के भोजन के लिए निर्धारित है, जबकि वास्तविक लागत की तुलना में यह शुल्क काफी अधिक है। सामान्य एवं मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले छात्रों के लिए यह व्यवस्था अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन रही है।

छात्रों ने कुलपति को लिखित आवेदन देकर इस शुल्क की समीक्षा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और हॉस्टल जैसी सुविधाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को सहयोग और राहत देना होता है, लेकिन जबरन शुल्क वसूली से उन्हें प्रवेश से वंचित करने जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

इस मुद्दे को लेकर छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय के सामने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया, तो वे विवि परिसर में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

पूरे घटनाक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर में असंतोष का माहौल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों पर क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.