August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गीतांजलि भवन में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम, महापौर संजू देवी राजपूत रहीं मुख्य अतिथि

1 min read

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में सोमवार, 18 अगस्त 2025 की शाम 6 बजे गीतांजलि भवन में BCC न्यूज़ द्वारा “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और स्कूली बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने ऐसा वातावरण निर्मित किया कि पूरा सभागार राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। महापौर संजू देवी राजपूत ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान ही हमारी आज़ादी की नींव है और ऐसे आयोजनों से युवाओं और बच्चों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना और भी प्रगाढ़ होती है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर महापौर के अनुज श्री नरेन्द्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री सनी सिंह, श्री राकेश नवरंगलाल, पूर्व पार्षद श्री दीपक यादव, श्री संदीप शर्मा सहित BCC न्यूज़ की संपूर्ण टीम और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.