August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से की भेंट, स्वास्थ्य हालचाल जानकर लिया आशीर्वाद

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने आज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनके निवास पर जाकर आत्मीय भेंट की और उनके स्वास्थ्य संबंधी हालचाल की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में लंबे समय से योगदान देने वाले वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम की प्रथम महापौर सुश्री श्याम बाई कंवर के आरपी नगर स्थित निवास से हुई, जहां महापौर संजू देवी राजपूत ने उनसे भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके पश्चात महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमा सिंह से आरएसएस नगर में मिलकर उनका हालचाल जाना गया।

इसी क्रम में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री बनवारीलाल अग्रवाल से भी सौजन्य मुलाकात की गई। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई और महापौर ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात अमरिया पारा निवासी श्री देवकरण पांडे, कोरबा निवासी श्री सुभाष दीवाना एवं श्रीमती माया दत्ता से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई।

महापौर संजू देवी राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता संगठन की धरोहर हैं और उनके अनुभव व मार्गदर्शन से भाजपा परिवार निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी वरिष्ठों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

इस मुलाकात में श्रीमती रुक्मिणी नायर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह, पार्षद श्री युगल कैवर्त, श्री दीपक यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह संपर्क एवं सौजन्य भेंट कार्यक्रम संगठनात्मक एकता और आत्मीय संबंधों का सशक्त उदाहरण सिद्ध हुआ।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.