August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कल पूरे उत्साह से मनाया जाएगा भाजपा नेता विकास महतो का जन्मदिन, कोरबा शहर में दिख रहा जश्न का माहौल

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं युवाओं के प्रिय चेहरा विकास महतो का जन्मदिवस कल बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा। जन्मदिन से एक दिन पूर्व ही शहर की गलियां, चौक-चौराहे और बाजार क्षेत्र उनके समर्थकों द्वारा लगाए गए आकर्षक बैनर और होर्डिंग से सज गए हैं। हर ओर “जन्मदिन की शुभकामनाएं” और “दीर्घायु होने की कामना” जैसे संदेश माहौल को उत्सवमय बना रहे हैं।

समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को खास बनाने के लिए कई सामाजिक और सेवा कार्यों की तैयारियां की हैं। कल महतो के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, गरीबों को भोजन वितरण और केक काटने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ देखने को मिल रही है।

युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास महतो संगठन के लिए ऊर्जा का स्रोत और युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जन्मदिन हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.