June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वतंत्रता दिवस पर यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए एएसआई मनोज राठौर सम्मानित

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएसईबी ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने चयनित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर यातायात पुलिस से एएसआई श्री मनोज राठौर को शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
एएसआई राठौर लगातार चौक-चौराहों पर जाम की सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर यातायात बहाल कर देते हैं। साथ ही शहरभर में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित और व्यवस्थित बनाए रखने में हमेशा तत्पर रहते हैं।

उनके इस समर्पित कार्य और अनुकरणीय योगदान को देखते हुए जिला स्तरीय समारोह में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.