August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मण्डल भाजपा ने निहारिका चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

कोरबा। कोसाबाड़ी मण्डल भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज निहारिका स्थित सुभाष चंद्र बोस चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नेताजी की पुण्यतिथि पर उनके देशप्रेम और अदम्य साहस को याद किया गया।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री अजय विश्वकर्मा, श्री पवन सिन्हा, महामंत्री एवं पार्षद श्री पंकज देवांगन, मिलाप राम बरेठ, श्री दिनेश वैष्णव, श्री अनिल वस्त्रकार, उपाध्यक्ष श्री श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती मीरा सोनी, मंत्री श्री गोपलाल राठिया, श्रीमती राजमोहिनी भगत, श्री शिव चंदेल, श्री प्रवीण, श्री भरत सोनी, श्री हेमंत चंद्रा, श्री शिव जयसवाल, श्री हरेराम साहू, श्री रितेश साहू, श्री नीम देव, श्री अनिल डनसेना, श्री मुन्ना साहू एवं श्री गुलज़ार सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने नेताजी को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.