February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आजादी के जश्न पर बुजुर्गों के लिए न्यू कोरबा हॉस्पिटल की नि:शुल्क होम चेकअप सेवा

कोरबा।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) ने समाज के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक मानवीय पहल की शुरुआत की है। 15 से 31 अगस्त 2025 तक एनकेएच द्वारा बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क होम चेकअप सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस विशेष सेवा का लाभ कोरबा शहर के भीतर 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा।

इस सेवा का उद्देश्य उन बुजुर्गों और असहाय नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है, जो शारीरिक अक्षमता या अन्य कारणों से अस्पताल तक नहीं जा पाते।

डॉ. चंदानी का कहना

एनकेएच की निदेशक डॉ. चंदानी ने कहा – “यह सेवा सिर्फ चिकित्सा नहीं, बल्कि सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। जिन्होंने हमारे लिए जीवन जिया और समाज को दिशा दी, अब हमारा फर्ज है कि हम उनके लिए कुछ करें। मेडिकल टीम द्वारा जांच पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।”

सेवा में शामिल सुविधाएँ

बीपी, शुगर, पल्स और तापमान की जाँच

डॉक्टर द्वारा घर पर परामर्श

प्रारंभिक दवा की सलाह

आवश्यकतानुसार खून की जाँच एवं रिपोर्ट घर पर उपलब्ध कराना

इन सभी सेवाओं के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सेवा का लाभ कैसे लें

बुजुर्ग या उनके परिजन इस सेवा का लाभ लेने हेतु व्हाट्सएप नंबर 6232033210 पर “चेकअप” लिखकर भेज सकते हैं। इसके अलावा सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर विवरण के साथ पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीकरण के बाद मेडिकल टीम समय तय कर बुजुर्ग के घर पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।

सिर्फ कोरबा शहर के लिए

फिलहाल यह सेवा सिर्फ कोरबा शहर (10 किलोमीटर दायरे) तक सीमित रहेगी, लेकिन भविष्य में इसे और क्षेत्रों तक विस्तार देने की योजना पर भी विचार किया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.