August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएँ

रायपुर।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

 

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया विभाग पार्टी की रीढ़ है, जिसके माध्यम से संगठन की नीतियाँ और सरकार की योजनाएँ जनता तक पहुँचती हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को पारदर्शिता, सटीक जानकारी और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान सांसद एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय, नवनियुक्त प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय, नलिनीश ठोकने, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, देवलाल ठाकुर, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. श्रीमती किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, के.एस. चौहान और उज्जवल दीपक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए आशा व्यक्त की कि भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग जनता और पार्टी के बीच सशक्त संवाद सेतु का कार्य करेगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.