October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

कर्मवीर सिंह ने दिया जीत का मंत्र, निकाय चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी जोर

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को आयोजित आवश्यक बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर मंथन किया गया।

 

 

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में जीत हासिल करना पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और बूथों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने निकाय चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर कार्य करने की बात कही।

प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की बात कही, वहीं क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने वार्ड स्तर पर जनसंपर्क और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, संभाग प्रभारी, निकाय चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.