August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ की पहल — विजयी प्रतिभागियों को उनके घर जाकर प्रदान किया गया पुरस्कार

कोरबा, 16 अगस्त 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ परिवार द्वारा विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस (11 अगस्त 2025) पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को आज उनके घर एवं ग्राम जाकर नगद पुरस्कार स्वरूप सम्मानित किया गया।

इस विशेष पहल में शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बी.एस. पैंकरा, उपाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र भगत, संगठन प्रमुख श्री रमेश सिरका, क्रीड़ा प्रभारी श्री प्रवीण पलिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक श्री राजेश पोर्ते एवं श्री पुरुषोत्तम सिंह मरावी जी सहित पूरी प्रतिनिधि मंडली शामिल रही।

 

पुरस्कार वितरण के इस अद्भुत और गौरवशाली क्षण में विजयी प्रतिभागियों को उनके परिवार के बीच जाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सभी विजेताओं और उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

समापन दिवस में उपस्थित न हो पाने वाले प्रतिभागियों के लिए की गई यह अनूठी पहल सभी के लिए प्रेरणादायी रही। इस क्रम में ग्राम झगरहा, नकटीखार, वैशाली नगर (कुसमुंडा) से आए विजेताओं एवं उनके परिवारों से मिलने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

आदिवासी शक्तिपीठ परिवार ने सभी विजयी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए “जय सेवा, जय जोहार, जय आदिवासी शक्तिपीठ” का उद्घोष किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.