October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

इनरव्हील क्लब ऑफ कोरबा में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधुस्मिता त्रिपाठी का हुआ भव्य स्वागत

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   15 अगस्त 2025 को इनरव्हील क्लब ऑफ कोरबा में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती मधुस्मिता त्रिपाठी का वार्षिक दौरा सम्पन्न हुआ। यह गरिमामयी आयोजन दिव्य ज्योति स्कूल, कोरबा में आयोजित किया गया, जहाँ क्लब की सभी सदस्याओं ने उनका पुष्पगुच्छ व आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के पदाधिकारियों ने क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया। चेयरमैन की उपस्थिति में कई सेवाभावी गतिविधियाँ भी सम्पन्न हुईं, जिनमें –

अपना घर (CG वेलफेयर सोसायटी) में चावल व डायपर का वितरण,

मात्रछाया पालना घर में बच्चों हेतु आवश्यक सामग्री का प्रदान,

दिव्य ज्योति स्कूल में कक्षा कक्ष की नींव का शिलान्यास एवं विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री का वितरण,

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण शामिल रहे।

 


कार्यक्रम के दौरान क्लब की संपादक सिमरन कौर द्वारा तैयार की गई पुस्तक “सखी” का विमोचन भी चेयरमैन के करकमलों से किया गया।

अंत में श्रीमती त्रिपाठी ने क्लब की अध्यक्ष नीतू अरोड़ा, उपाध्यक्ष भारती अरोड़ा, संयुक्त सचिव वसंता मनोहर, कोषाध्यक्ष ज्योति जुनेजा, आईएसओ उषा शर्मा, संपादक सिमरन कौर तथा ई-एडमिन चरणजीत कौर सहित सभी पदाधिकारीयों के कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य में और अधिक सामाजिक कार्य करने हेतु मार्गदर्शन व शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहिंदर कौर, मनदीप भाटिया, ज्योति अरोड़ा, मधु पांडे, नीतू दूआ, तरनजीत कौर, गुरप्रीत कौर एवं चेतना सहित सभी सदस्याओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.