August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भक्ति वातावरण और सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच ऐतिहासिक बना कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। श्री कपिलेश्वर महिला मंडल सेवा समिति एवं पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के तत्वावधान में आयोजित 23वां कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच ऐतिहासिक बन गया।

 

कार्यक्रम में दही हांडी प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें आरएसएस नगर की टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11,000 रुपए का नगद पुरस्कार जीता। बच्चों में उत्साह देखते ही बनता था। फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिता में 60 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया, जिनमें अद्विका मिश्रा, पार्थ गुप्ता, सनाया घोष, अविका मिश्रा सहित अन्य विजेताओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने भी माहौल को और रोमांचक बना दिया।

रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, छप्पन भोग, महाआरती एवं नंद-यशोदा झांकी मुख्य आकर्षण रहे। रास-गरबा एवं सामूहिक नृत्य में भक्त भाव-विभोर हो उठे। वृंदावन से पधारी दीदी कल्पना देवी ने संकीर्तन और भजन संध्या से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलन कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथियों, पार्षदों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों की बड़ी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.