February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के कराटे खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया सम्मान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। ***/ कोरबा के कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 08 से 10 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता – स्वतंत्रता कप में लेवल अप एमएमए अकादमी, कोरबा के खिलाड़ियों ने कुल 5 पदक (3 रजत, 2 कांस्य) जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

देशभर से लगभग 2800 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच कोरबा के बच्चों ने अपनी तकनीक, फिटनेस और अनुशासन के दम पर निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया।

पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं –

रजत पदक : अक्षत पांडेय (सब जूनियर, निहारिका), आर्या सेठी (सब जूनियर बालिका, सिटी सेंटर मॉल), युवराज गोगोई (सब जूनियर, बालको)

कांस्य पदक : नेवान आर. पिल्लै (सब जूनियर, निहारिका), स्वाति ओगरे (सीनियर बालिका, सिटी सेंटर मॉल)

 


कोरबा लौटने पर नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “हमारे शहर के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर कोरबा का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। नगर निगम सदैव खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा।”

एनआईएस कोच प्रेमराज बंजारे ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले कठिन अभ्यास सत्रों में भाग लिया, वहीं जिला कराटे डू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश बंजारे ने इसे कोरबा के लिए गर्व का क्षण बताया।

सम्मान समारोह में टेक्निकल डायरेक्टर स्नेहा बंजारे, जिला सचिव देवाशीष कश्यप, पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.