August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नगरपालिका अध्यक्ष सोनी झा के जन्मदिन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएँ

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   बांकीमोंगरानगरपालिका अध्यक्ष सोनी झा का जन्मदिन कल हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जन्मदिन को लेकर भाजपा बांकीमोंगरा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता मुकेश झा, सतीश झा एवं मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष सोनी झा ने अपने कार्यकाल में नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में जनहित की कई योजनाएँ सफलतापूर्वक लागू हुई हैं, जिनसे आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है।

पार्टीजनों एवं नगरवासियों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी उनके मार्गदर्शन से नगर का सतत विकास सुनिश्चित होगा और जनहितकारी योजनाएँ आगे बढ़ती रहेंगी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.