August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड क्रमांक 18 में कोहड़िया उद्यान का लोकार्पण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया शुभारंभ

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। वार्ड क्रमांक 18 में निर्मित कोहड़िया उद्यान का लोकार्पण आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने उद्यान का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोहड़िया उद्यान क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य का एक बेहतर केंद्र साबित होगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन के साथ महापौर संजू देवी राजपूत, कोहड़िया पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल तिवारी, सभापति श्री नूतन सिंह राजपूत, पार्षद श्री अशोक चौलानी, पार्षद श्री पंकज देवांगन, पार्षद श्री ईश्वर पटेल, श्री अजय विश्वकर्मा, श्री रामकुमार त्रिपाठी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह में आम नागरिकों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सभी ने उद्यान निर्माण को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए नगर पालिका एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की।

👉 यह आयोजन वार्डवासियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण रहा, जब वर्षों से प्रतीक्षित कोहड़िया उद्यान अब लोगों के लिए पूरी तरह खुल गया है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.