October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई — श्री हितानंद अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि व श्रद्धालुजन रहे उपस्थित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स बालको नगर |
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बालको नगर स्थित श्री कृष्ण राधा मंदिर एवं श्री राम मंदिर प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल जी ने साथियों सहित पूजा-अर्चना में भाग लिया।

कार्यक्रम में बालको CEO राजेश सिंह, कैप्टन धनंजय मिश्रा, कुशाग्र, गोपाल केडिया, गिरीश शर्मा, सुमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, महामंत्री जयनंद राठौर, महामंत्री संपत यादव, उपाध्यक्ष मनोज भार्या, उपाध्यक्ष संजय साहू, सुधीर शर्मा, दुष्यंत शर्मा, लोकेश्वर चौहान, अशोक पटेल, अंजनी, रविन्द्र जयसवाल, राजा शर्मा, निखिल मित्तल, विनय यादव, गायन समिति से व्यास नारायण सिंह, संजीव शुक्ला, लग्नेश सिंह, रविंद्र पांडेय, जगदीश साहू, जयपाल सिंह सहित मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

मंदिर के प्रांगण में मनमोहक राधा कृष्ण नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इसके साथ ही रात्रि 12 बजे तक भजन संध्या का आयोजन चलता रहा, जिसमें भक्तिमय गीतों और भजनों की गूंज से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में सराबोर हो गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.