October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बांकीमोंगरा को मिला आधुनिक नेत्र देखभाल केंद्र — “LENS JONE” का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने किया

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स बांकीमोंगरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांकीमोंगरा के श्रीराम मंदिर के सामने LENS JONE नामक आधुनिक नेत्र देखभाल एवं चश्मा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

शुभारंभ अवसर पर विकास झा ने जानकारी दी कि “LENS JONE” में सिंगल विजन, प्रोग्रेसिव एवं रीडिंग लेंस जैसी उच्च गुणवत्ता वाली लेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, विभिन्न डिजाइनों और रंगों के फ्रेम्स जैसे मेटल, प्लास्टिक एवं एसिटेट फ्रेम्स भी ग्राहकों के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा यहां पर कॉन्टैक्ट लेंस, उन्नत नेत्र परीक्षण एवं आंखों से जुड़ी सभी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री अश्वनी साहू, पार्षद प्रमोद सोना, लक्ष्मीचंद अग्रवाल, युवा मोर्चा नेता प्रकाश झा, प्रमोद खांडे, निखिल सिंगोटिया, बाबू राव, अनूपम दास, मीडिया प्रभारी विकास सोनी सहित अनेक गणमान्यजन, दुकान संचालक, कर्मचारी एवं ग्राहक उपस्थित रहे।

ग्राहकों ने इस सुविधा के प्रारंभ होने पर हर्ष जताते हुए कहा कि अब उन्हें आंखों की जांच और आधुनिक लेंस व चश्मे के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बांकीमोंगरा में खुला यह नया केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए राहत और सुविधा का नया केंद्र साबित होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.