June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सरस्वती शिशु मंदिर में खेलकूद कार्यक्रम — जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह रहे शामिल

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सरपंच बाबू सिंह, शालिनी सिंह सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों के जोश और उत्साह को देखकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनकी सराहना की। डॉ. पवन कुमार सिंह ने बच्चों को खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

उन्होंने विद्यालय परिवार को ऐसे आयोजन करने के लिए बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वहीं, सरपंच बाबू सिंह और शालिनी सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों में अपार प्रतिभा है, जिसे प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामवासियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.