August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कपूबहरा ग्राम पंचायत में बीडीएस गोदाम एवं आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन — जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह रहे शामिल

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। ग्राम पंचायत कपूबहरा में सोमवार को बीडीएस गोदाम एवं आंगनबाड़ी भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कपूबहरा के सरपंच कृपाराम, उप सरपंच सुमित पटेल, गंगा प्रसाद पटेल, गोलू पटेल, ग्राम प्रमुखगण, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ और ग्रामवासियों ने नव निर्माण कार्यों की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में बुनियादी ढांचा और सुविधाओं का विकास ही क्षेत्र की प्रगति का आधार है। बीडीएस गोदाम के निर्माण से किसानों को लाभ होगा और आंगनबाड़ी भवन से बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने ग्रामवासियों से विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन का यह आयोजन ग्रामवासियों के बीच उत्साह और उम्मीद का केंद्र रहा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.