February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं उत्सव फोम संचालक श्री राजकुमार ऐरन का आकस्मिक निधन, आज शाम होगी अंतिम यात्रा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/   नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं उत्सव फोम के संचालक श्री राजकुमार ऐरन (52 वर्ष) का 17 अगस्त की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से व्यावसायिक जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

श्री ऐरन की अंतिम यात्रा उनके विवेकानंद मार्ग, डी.डी.एम. रोड स्थित निवास स्थान से आज रविवार शाम 4 बजे मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। अंतिम संस्कार में परिजनों, मित्रों, व्यावसायिक जगत के सहयोगियों एवं नगर के अनेक गणमान्यजन के शामिल होने की संभावना है।

शोक संतप्त परिवार में धर्मपत्नी गुंजन ऐरन, पुत्र श्रीजन ऐरन एवं समर्थ ऐरन, पुत्री, भाई ओमप्रकाश अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल एवं नीरज अग्रवाल सहित भरपूरा परिवार शामिल है।

नगरवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.