October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न स्थानों की मटका फोड़ प्रतियोगिताओं में हुए शामिल

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जिलेभर में मटका फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन धूमधाम से किया गया। श्रद्धा और उत्साह से भरे इन आयोजनों में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह विशेष रूप से शामिल हुए।

डॉ. सिंह ने पाली-तानाखार क्षेत्र के डोंगरतराई, कोटेश्वर, नगोई, बरतराई, खुटरिंगड़, रामपुर, तानाखार, कोरबी सहित अनेक स्थानों पर पहुंचकर कार्यक्रमों में भाग लिया। मटका फोड़ प्रतियोगिताओं में युवाओं के जोश और कौशल का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे और एकजुटता का संदेश देते हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने डॉ. सिंह का स्वागत कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला मंडल, युवा संगठन और बच्चे उपस्थित रहे।

कृष्ण जन्माष्टमी के इस पर्व पर डॉ. पवन कुमार सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया तथा मटका फोड़ प्रतियोगिताएं श्रद्धालुओं और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.