August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने अटल जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक एवं देश के प्रेरणा स्रोत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कटघोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री प्रेमचंद पटेल जी के निवास कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वाजपेयी जी के चल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। विधायक प्रेमचंद पटेल ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि अटल जी न केवल भारतीय राजनीति के आकाश के ध्रुवतारे थे, बल्कि उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को नई दिशा दी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में उनकी निर्णायक भूमिका हमेशा अविस्मरणीय रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।

अटल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में श्रद्धा और प्रेरणा का संदेश लेकर आया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें सच्चे अर्थों में राष्ट्रपुरुष के रूप में याद किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.