October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने जन्माष्टमी पर भव्य प्रसाद वितरण कर रचा सेवा का उदाहरण

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा आज भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्लब के सहयोगी सरगम डिटर्जेंट की सहभागिता से खिचड़ी का प्रसाद तैयार किया गया और श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर जन्माष्टमी महोत्सव की पावन शुभकामनाएँ प्राप्त कीं। प्रसाद वितरण स्थल पर भक्तों में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, सचिव संतोष जैन, पूर्व अध्यक्ष पारस जैन, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, निकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रेमप्रकाश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, राजेश सलूजा, सतनाम मल्होत्रा, संजय अग्रवाल, निकेश भूटानी, रमेश गुप्ता और आशीष अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा सामाजिक एवं धार्मिक अवसरों पर समय-समय पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। जन्माष्टमी महोत्सव पर आयोजित यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना और सेवा भाव का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.