August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति ने आयोजित किया सद्भावना क्रिकेट मैच, राजस्व क्रिकेट क्लब रहा विजेता

कोरबा, 15 अगस्त।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति एवं राजस्व क्रिकेट क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन पी.जी. कॉलेज कोरबा के खेल मैदान में किया गया।

इस मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिता में कुल चार टीमों – आईसीसी 11, जी 11, एबीएस 11 एवं टीचर 11 – ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने आपसी सौहार्द और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबला एबीएस 11 और राजस्व क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राजस्व क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 5 ओवर में 55 रन बनाकर शानदार विजय हासिल की।

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में राजस्व क्रिकेट क्लब के कप्तान बी.एल. निराला, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, बलराज कश्यप, दीपक सी. अमन, कंवर अनिल सोनवानी, दिलीप अमन, नितेश, हरीश, संजय, उमेश, निरंजन, रिजवान, लक्ष्मी साहू, राजकुमार, शाहिद एवं अन्य खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा।

सद्भावना क्रिकेट मैच ने स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर खेल और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश दिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.