October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विधायक चैतराम अटामी ने शिशु मंदिर नकुलनार का किया निरीक्षण, बच्चों से की आत्मीय मुलाकात

1 min read

 

दंतेवाड़ा।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ****/  विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने आज शिशु मंदिर नकुलनार का निरीक्षण कर विद्यालय की गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने नन्हें-मुन्ने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से स्कूल परिसर की बुनियादी सुविधाओं के बारे में पूछा और उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया।

विधायक अटामी ने शिक्षकों से भी मुलाकात की तथा शिक्षण पद्धति, अनुशासन और शैक्षणिक माहौल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज का आधार है, इसलिए विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

शिशु मंदिर नकुलनार के इस निरीक्षण से विद्यालय परिवार और बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.