August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अटल बिहारी बाजपेयी जी को भाजपा ने याद किया*

*अटल बिहारी बाजपेयी जी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणास्रोत – किरण सिंह देव*

*श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई श्रंद्धाजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर/जगदलपुर | पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें याद किया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्व. बाजपेयी जी के छायाचित्र में माल्यापर्ण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणास्रोत है।

 

मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने संबोधन में कहा कि अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिये ऐसी पुस्तक है, जिससे राष्ट्र की सतत सेवा, संगठन के लिये समर्पण व जनता जनार्दन के लिये निस्वार्थ सेवाकार्य का पाठ भाजपा कार्यकर्ता आत्मसात करें।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ उनके राजनीतिक विरोधी भी करते थे। इसलिये उन्हें अजातशत्रु कहा जाता है। कवि हृदय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये, जिसका अनुसरण सदैव हम कार्यकर्ताओं को करना चाहिये।

श्रंद्धाजलि सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय,बेवरेजेस कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पाण्डेय ने भी संबोधित किया और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव व आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने किया|

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधीर पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय,श्रीधर ओझा, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, शशि नाथ पाठक, सुधा मिश्रा, दशरथ गुप्ता, योगेश शुक्ला,अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर,आशा साहू, सूर्य भूषण सिंह, अविनाश गौतम, ब्रिजेश शर्मा, सफीरा साहू,संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोष, कलावती कसेर, रंजीत पाण्डेय, नरेन्द्र पाणिग्रही, रौशन सिसोदिया, योगेश ठाकुर, संतोष बाजपेयी, तेजपाल शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल रहे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.