August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, टीबी मरीजों को फूड हैम्पर व बुजुर्गों के लिए मुफ्त होम चेकअप सेवा की घोषणा

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स (एनकेएच) में देशभक्ति और सामाजिक सेवा से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। सुबह 9 बजे कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शंकर पालीवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा।

इस अवसर पर डॉ. नगेंद्र बागरी, डॉ. अविनाश सिंग, डॉ. अनिल अरोरा, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. संजय अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं एडमिन स्टाफ से रुना रागिनी, राजेश चंदानी, अंकिता चक्रवर्ती, नाहिदा परवीन, क्लिनिकल, नॉन-क्लिनिकल, पैरामेडिकल, एडीसी स्टाफ, एनकेएच बालाजी ब्लड बैंक स्टाफ, मेडजोन स्टाफ एवं रोटरी क्लब के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

ध्वजारोहण के बाद गुब्बारे आकाश में छोड़कर आजादी का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और रोटरी क्लब ने मिलकर टीबी मरीजों को फूड हैम्पर और स्वतंत्रता दिवस की मिठाई वितरित की।

अपने उद्बोधन में डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान हमें प्रेरणा देते हैं कि हम अपने जीवन में नैतिक मूल्यों और चरित्र का निर्माण करें। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 31 अगस्त तक कोरबा शहर से 10 किलोमीटर क्षेत्र तक बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क होम चेकअप सेवा उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने एक बार फिर समाज सेवा और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के संकल्प को दोहराया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.