August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम जवाली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, गांव गूंजा देशभक्ति के नारों से

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   ग्राम जवाली में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे बाजारपारा स्थित पुराने शिशु मंदिर के सामने स्वयंसेवकों द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात 7:30 बजे सामुदायिक भवन जवाली में पंचायत स्तर का ध्वजारोहण सरपंच, 12 पंचगण, प्रतिनिधियों, ग्राम के प्रमुख नागरिकों, व्यवसायियों और आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 की मातृशक्तियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

7:40 बजे शासकीय आयुर्वेद औषधालय में डॉ. रवि कुमार राय, डी.पी.एन. दुआ, आर.एस. कुर्रे, योग शिक्षक प्रवीण कुमार, परिचारक होरीलाल निषाद, ठेकेदार रामजी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पंचायत द्वारा अगले वर्ष ध्वजा-स्टैंड एवं दीवारों में टाइल्स लगाने की घोषणा भी की गई

गांव के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता, सहायिकाओं और हितग्राहियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण व प्रसाद वितरण हुआ। 7:50 बजे बारदेवली चौक पर बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर जय भीम सेना और ग्राम प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद 8:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व छात्रावास जवाली में प्रभारी प्राचार्य एवं शाला समिति अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में, वहीं प्राथमिक शाला में शिक्षकगण एवं पालकों के सहयोग से ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।

प्राथमिक शाला मौहारपारा में सरपंच व दल, स्वयंसेवक साथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण के बाद सभी विद्यालयों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा”, “भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा” जैसे देशभक्ति गीतों और जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।

इसके बाद 8:10 बजे कंवर समाज भवन में प्रथम बार ध्वजारोहण किया गया। 8:15 बजे लेम्पस जवाली 3054 में प्रबंधक व कर्मचारीगण की उपस्थिति में तथा 8:30 बजे शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम, सीएचओ, मितानिनों और समिति सदस्यों के साथ ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ। 8:50 बजे पेट्रोल पंप राजपूत प्रतिष्ठान जवाली में भी ग्राम के प्रमुखों और नागरिकों ने ध्वजारोहण किया।

इन सभी कार्यक्रमों में सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, गणमान्य नागरिक, व्यवसायी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, मातृशक्ति एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान तिरंगा यात्रा का प्रभाव भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

 

विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने भाषण, गीत, सुवा नृत्य, भजन, वाद-विवाद और कविताएं प्रस्तुत कीं। प्रमुख प्रस्तुतियों में वैभव लक्ष्मी, यश कुमार द्विवेदी, सिद्धि कंवर, चंद्रकांत, आरोही डांडिया सहित कई छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम उल्लेखनीय रहे। स्वयंसेवक दीपक पटेल ने बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवाली के कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव, सरपंच दिलेश कंवर, उपसरपंच योगेश कुर्रे, विधायक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, बेहतर परीक्षा परिणाम एवं खेलकूद में सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में कुल 28 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में शिक्षक साहू जी ने तिरंगे पर स्वरचित कविता प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण अतिथियों व शिक्षकों के करकमलों से हुआ।

समारोह का संचालन थवाईत सर, वर्मा मैडम और पाटनवार सर ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ हुआ।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.