December 8, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अटल जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा : साय

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अटलजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री साय ने अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने विकास की परिकल्पना संजोकर छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा दिया, जिसे डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने धरातल पर साकार किया और अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार अटलजी के सपनों के अनुरूप सँवारकर 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। श्री साय ने कहा कि अटलजी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी और देश को सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण विकास का मॉडल ने ही दिया था। अटल जी की सरकार में चलाए गए अंत्योदय के कार्यक्रम उनकी दूरदर्शिता को प्रदर्शित करते हैं। श्री साय ने कहा कि अटल जी का लगभग छह दशक का सार्वजनिक जीवन पूर्णतः निष्कलंक रहा। उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अटल जी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए श्री साय ने कहा कि भारतीय राजनीति में अटलजी की पहचान एक सर्वमान्य चेहरे के रूप में थी। स्वतंत्र भारत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सान्निध्य में अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन का शुभारंभ किया था। अटल जी को 10 बार लोकसभा एवं दो बार राज्यसभा में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था। श्री साय ने कहा कि आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां, उनकी कविताएं और भारतीय राजनीति के उनके मूल्य एवं सिद्धांत सदैव हमें एक नई प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

इस अवसर पर विधायक भूलन सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर,भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री द्वय यशवंत जैन व नवीन मार्कण्डेय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर सोनी, राकेश यादव, राजा दीवान, शाहिद खान सहित पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.