July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बस्तर संभाग में भव्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में संकल्प, सेवा और सुशासन का आह्वान

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कांकेर।संकल्प से सिद्धि, अमृतकाल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण एवं एक पेड़ मां के नाम जैसे जनहितकारी विषयों को केंद्र में रखते हुए आज बस्तर संभाग के कांकेर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “संभाग स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव ने किया।

अपने संबोधन में श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने देश के विकास और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। इन योजनाओं का लाभ आज गांव-गांव, गरीब से गरीब और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता ही देश को एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित कर रही है।

सम्मेलन के दौरान उन्होंने संकल्प से सिद्धि और अमृतकाल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह समय है जब समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास यात्रा को गति देनी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रकृति संरक्षण और भावनात्मक जुड़ाव का संदेश भी दूर-दूर तक पहुंच रहा है।

इस सम्मेलन में भाजपा संगठन महामंत्री श्री पवन साय, राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री चंदलाल साहू, क्षेत्र के सम्माननीय विधायकगण, अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। सम्मेलन स्थल पर जोश, उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज हमेशा से पार्टी की ताकत रहा है और आने वाले समय में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से इस समाज को और सशक्त बनाया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.