July 29, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हसदेव रिवर फ्रंट के लिए जनजागरण में जुटी नमामि हसदेव सेवा समिति, आरती-हस्ताक्षर अभियान और संकल्प सभा की घोषणा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा प्रेस क्लब में एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें हसदेव नदी एवं उसके सहायक जल स्रोतों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और रिवर फ्रंट निर्माण को लेकर समिति की आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पत्रकारवार्ता में समिति के सदस्यों ने बताया कि कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को रोकने और तटों के सौंदर्यीकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समिति द्वारा प्रत्येक मास की पूर्णिमा को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट में हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है।

🌱 रिवर फ्रंट निर्माण की मांग तेज

समिति ने कहा कि दर्शन बांध से कुदुरमाल पुल तक हसदेव नदी के दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट का निर्माण समय की ज़रूरत है। यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्तमान में यह असुरक्षित, अव्यवस्थित और प्रदूषित हो गया है। शासन-प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से इसे विश्वस्तरीय रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जा सकता है।

🖋 दो चरणों में हस्ताक्षर अभियान

रिवर फ्रंट निर्माण की मांग को लेकर समिति द्वारा दो चरणों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा:

1. प्रथम चरण: श्रावण पूर्णिमा (9 अगस्त) से आश्विन पूर्णिमा (7 अक्टूबर) तक। इसमें जनप्रतिनिधि, सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक एवं कर्मचारी संगठनों सहित प्रमुख नागरिकों का समर्थन लिया जाएगा।

2. द्वितीय चरण: कार्तिक पूर्णिमा (5 नवम्बर) से मार्गशीर्ष पूर्णिमा (4 दिसम्बर) तक आम जनता से समर्थन हेतु हस्ताक्षर अभियान चलेगा।

🕉 आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

1. 9 अगस्त (श्रावण पूर्णिमा) – हसदेव आरती, सायं 5 बजे

2. 7 सितम्बर (भाद्रपद पूर्णिमा) – हसदेव आरती, सायं 5 बजे

3. 7 अक्टूबर (आश्विन पूर्णिमा) – संकल्प सभा दोपहर 2 बजे, हसदेव आरती सायं 5 बजे

4. 1 नवम्बर (देवउठनी एकादशी) – कलश यात्रा

5. 1 से 5 नवम्बर – श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, माँ सर्वमंगला घाट

6. 5 नवम्बर (कार्तिक पूर्णिमा) – हसदेव महाआरती, सायं 5 बजे

🙏 जनसहभागिता का आह्वान

समिति ने कोरबा जिले के समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और हसदेव आरती, हस्ताक्षर अभियान, संकल्प सभा, कलश यात्रा एवं महायज्ञ में भाग लेकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.