March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के विरोध में भाजपा आदिवासी मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर ममता बनर्जी का पुतला दहन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार 10 मार्च 2026 को ट्रांसपोर्ट नगर चौक कोरबा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रति कथित अपमानजनक व्यवहार को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा एवं आदिवासी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान पूरे आदिवासी समाज का अपमान है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज देश की अस्मिता और संस्कृति का अभिन्न अंग है और ऐसे अपमानजनक कृत्यों के खिलाफ पूरे देश में विरोध जारी रहेगा।

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष कुल सिंह कँवर, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, आदिवासी मोर्चा जिला महामंत्री वीरेंद्र मरकाम, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय राठौर सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के व्यवहार की कड़ी निंदा की।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रवि मरकाम, श्रीमती पुष्पा देवी, संजू धुर्वे, भन सिंह कँवर, मंत्री सरोज शांडिल्य, रामकुमार सोनिकार, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश शांडिल्य, मीडिया प्रभारी विजय कँवर एवं संजय राज, कोषाध्यक्ष राजू स्रोते, कार्यालय प्रभारी अमृत कँवर उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन कोराम, बृजेश यादव, विपिन कौशिक, आदिवासी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृपाल कँवर, सागर मारको, विजय कँवर, अमृत भारिया, हेम कँवर, मरकाम, द्विजेश मरकाम, कांता तंवर, लाल बहादुर, जगबीर पैकरा, संतोष कँवर, भाजपा मंडल महामंत्री राकेश जायसवाल, ईश्वर सिंह बिझवार, रामलाल साहू सहित बड़ी संख्या में आदिवासी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कृत्यों के खिलाफ भाजपा लगातार आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन समाप्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.