March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में इत्तेहाद कमेटी का भव्य रोज़ा इफ्तार — वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान और महापौर संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा। पवित्र माह रमज़ान के अवसर पर कोरबा की पुरानी बस्ती स्थित स्कूल मैदान में इत्तेहाद कमेटी द्वारा भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और प्रदेश तथा जिले के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों व अतिथियों की मौजूदगी से आयोजन अत्यंत गरिमामय और आकर्षक बन गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. सलीम राज, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, प्रदेश महामंत्री सजन जोसेफ, तथा कोरबा की प्रथम नागरिक महापौर संजू देवी राजपूत सहित रायपुर और बिलासपुर से आए कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। सभी अतिथियों की उपस्थिति से रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में चार चांद लग गए और पूरे परिसर में भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश गूंजता रहा।
इस अवसर पर कोरबा सीएसईबी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के नेतृत्व में इत्तेहाद कमेटी के पहुंचे सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों का महामाला, पुष्पगुच्छ एवं गमछा पहनाकर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

 

 

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सन्नी सिंह, चक्रेश जैन, उपाध्यक्ष जुबैर खान, सैयद फिरोज खान, जिला मंत्री नसीम (नस्सू), ‘मन की बात’ प्रमुख नईम खान, कार्यालय प्रभारी करीम खान, सोशल मीडिया प्रभारी परवेज आलम, आशीष पांडेय, पूर्व मंडल महामंत्री असलम खान, भाजपा कार्यकर्ता तनवीर खान, मीडिया प्रभारी सिमरन कौर खत्री, वरिष्ठ कार्यकर्ता हबीब उल्ला अंसारी, उमर फारुख काजी, अमन हसन, रितेश सलूजा, साइडर खान, अमनदीप खालसा सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके पश्चात सभी अतिथि इत्तेहाद कमेटी द्वारा आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में पहुंचे, जहां कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, नरेंद्र देवांगन, नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद धनश्री साहू, जितेंद्र राजपूत, नरेंद्र गोस्वामी, अज्जोल मस्सी, शिमशोन मस्सी सहित रायपुर और बिलासपुर से आए मेहमानों की मौजूदगी से आयोजन और भी भव्य हो गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी वरिष्ठ अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और अमन-चैन को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी को पवित्र रमज़ान माह की शुभकामनाएं देते हुए जिले में शांति, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
रोज़ा इफ्तार के इस भव्य आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता के रंग में सराबोर नजर आया। 🌙✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.