August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“संकल्प से सिद्धि” जनचौपाल में शामिल होंगे वाणिज्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, 20 जून को बुधवारी वार्ड में होगा आयोजन

1 min read

 

कोरबा/कोसाबाड़ी, 19 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा “संकल्प से सिद्धि – जनचौपाल” कार्यक्रमों का आयोजन पूरे देशभर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोसाबाड़ी मंडल द्वारा भी विशेष जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह जनचौपाल आगामी 20 जून 2025 (गुरुवार) को दोपहर 3:00 बजे से दशहरा मैदान, सामुदायिक भवन, बुधवारी वार्ड क्रमांक 24 में आयोजित होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे, जो केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर जनता को संबोधित करेंगे।

जनचौपाल का उद्देश्य आम नागरिकों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना, उनके लाभों से अवगत कराना तथा “विकसित भारत” के निर्माण में सक्रिय जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने समस्त मंडलवासियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक/सह-संयोजक, बूथ अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कार्यक्रम प्रभारी पार्षद श्री पंकज देवांगन, संयोजक श्री श्याम साहू, एवं महिला मोर्चा की प्रतिनिधि श्रीमती स्वाति कश्यप कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

यह जनचौपाल केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि “संकल्प से सिद्धि” की ओर एक ठोस कदम है जो मोदी सरकार के सुशासन और सेवा भाव को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.