August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

तुमान शक्ति केंद्र में आयोजित हुआ संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम, मुख्य वक्ता रहे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह

1 min read

 

कोरबा/पोंडी-उपरोड़ा, 19 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/     भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत पोंडी-उपरोड़ा मंडल के तुमान शक्ति केंद्र में आज जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर स्थानीय जनता को संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर केंद्र सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से जुड़ा हुआ एक मजबूत अभियान है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बूथ कार्यकर्ताओं और ग्रामीण नागरिकों की उत्साहजनक उपस्थिति रही। वक्ताओं ने मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि और स्वच्छ भारत मिशन जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे इन योजनाओं ने आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ प्रभारी, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना था, बल्कि जनता से सीधे संवाद कर उनके सुझाव और प्रतिक्रिया को भी जानना था। कार्यक्रम के अंत में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र को दोहराया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.