August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कोरबी में संकल्प से सिद्धि जन चौपाल सम्पन्न: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ संवाद”

1 min read

कोरबा, हरदीबाजार |
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “संकल्प से सिद्धि – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत हरदीबाजार मंडल के शक्तिकेंद्र कोरबी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संजय राठौर के निवास में संपन्न हुआ।

इस चौपाल का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में पूर्व मंडल महामंत्री श्री विजय राठौर ने मुख्य वक्ता के रूप में सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभों पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री श्री पंकज ध्रुवा ने भी संबोधित किया और केंद्र के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए गए सुशासन संबंधी प्रयासों को जनता के सामने रखा।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री हरदीबाजार श्री अमरनाथ कौशिक ने किया तथा अंत में मंडल उपाध्यक्ष श्री विनोद कंवर ने आभार प्रदर्शन किया।

 

इस जन चौपाल में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री मोहन राठौर, श्री राजकुमार राठौर, शक्तिकेंद्र कोरबी सह-संयोजक श्री शिव मरकाम, श्री दिनेश बाजपेयी, श्री मनहरण सोनी, श्री द्वारिका भारती, श्री सियाराम केंवट, श्री बलराम महाराज आदि गणमान्यजन उपस्थित थे।
चौपाल के बाद इस आयोजन को “सरल एप” में जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार अपलोड भी किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.