कोसाबाड़ी मंडल ने 300 लोगों को निःशुल्क दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म, अभिनेता शोभिनव सत्य से मुलाकात कर साझा किए अनुभव
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा लगभग 300 लोगों को फिल्म ‘हनुमान अंश’ निःशुल्क दिखाई गई। इस पहल के माध्यम से लोगों को धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति से जुड़ी फिल्म देखने का अवसर मिला।
फिल्म के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य के कोरबा आगमन पर उनसे मुलाकात कर उनके अभिनय और फिल्म से जुड़े अनुभवों को जानने का अवसर भी मिला। इस दौरान भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने भी उनसे मुलाकात की। फिल्म के माध्यम से धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने के इस प्रयास को लेकर चर्चा हुई।
