August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा मंडल कटघोरा के शक्ति केंद्र लोत लोता में जन चौपाल संपन्न, मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया गया प्रचार

1 min read

 

कटघोरा/कोरबा, 20 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भारतीय जनता पार्टी के “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में चलाए जा रहे जन चौपाल कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाजपा मंडल कटघोरा के शक्ति केंद्र लोत लोता में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

 

इस जन चौपाल का नेतृत्व मंडल कार्यक्रम प्रभारी ईश्वर प्रसाद साहू (निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, भाजपा दर्री) द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की विकासोन्मुख योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

चौपाल को श्री बैसाखू राम यादव (पूर्व जनपद सदस्य व मंडल मंत्री), श्री रतिराम देवांगन (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, दर्री) ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सरकार की विभिन्न योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर आम जनमानस को जागरूक किया।

कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री श्री सुदीम यादव, बूथ अध्यक्ष मदन यादव (लोत लोता), संजीव विश्वकर्मा (धनराश), रामचरण देवांगन (मड़वामहुआ), गजानन रजक (नवागांव कला), भूपेंद्र साहू (प्रदेश सदस्य, युवा मोर्चा) सहित उमेश साहू, श्याम ध्रुव, मुकुंद पटेल जैसे युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

 

इसके अतिरिक्त ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सरोज निषाद, कीर्तन यादव, सतराम यादव, टिकैत यादव, महेश लाल, श्रवण कुमार तवर, बुधराम केवट, फिरकी यादव, यशवंत कुमार, राधेलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

मातृशक्ति की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जिनमें श्रीमती सरस्वती बाई, ईश्वरी यादव, श्रीति बाई, अनीता देवी, लता देवी यादव प्रमुख थीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की सीधी जानकारी पहुंचाना और जनसम्पर्क के माध्यम से विकास यात्रा को आगे बढ़ाना रहा। आयोजन शांतिपूर्ण और जनसमर्थन से पूर्ण रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.