March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा मंडल पोंड़ी उपरोड़ा के तुमान शक्ति केंद्र में संकल्प सभा संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत 2047 का संकल्प

 

पोंड़ी उपरोड़ा/कोरबा, 20 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी के संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल पोंड़ी उपरोड़ा के तुमान शक्ति केंद्र में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विकसित भारत 2047 की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

संकल्प सभा में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की बेमिसाल उपलब्धियों, सुशासन, सेवा एवं गरीब कल्याण की योजनाओं को विस्तार से बताया और विकसित भारत की संकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – चतुरभुवन नायक, रूखमन पटेल, श्रीमती विमी सिंह, विष्णु यादव, शिवशंकर उइके, शत्रुहन चौहान, रुपेश महंत, सुश्री अनिता कंवर, कुंदन दीवान, हरिनारायण कंवर, टिकैत राम यादव, इमरान खान, नंदलाल कंवर, अशोक कुमार कंवर, छत्रधारी सिंह, किरण कुमार, जयपाल राम, श्यामसुंदर, परमानंद भारिया, संतराम, मेवाराम, राजेश कुमार, देवकुमार, प्रदीप कुमार, त्रिभुवन सिंह, कौशिल्या, जमुना बाई, लिखैतिन बाई एवं चमरिन बाई।

सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने हेतु बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पंचायत भवन तुमान में वृक्षारोपण भी किया गया।

यह संकल्प सभा न केवल पार्टी संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रही, बल्कि पर्यावरण संरक्षण व राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.