August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम सुपातराई में माध्यमिक शाला भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने की सहभागिता

1 min read

सुपातराई/करतला, 20 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत सुपातराई में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए माध्यमिक शाला भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भवन जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से स्वीकृत किया गया है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत करतला के अध्यक्ष अशोक बाई कंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने अध्यक्षता की।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के पूजन से की गई, तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन की विधि पूरी की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुपातराई के सरपंच ज्ञान सिंह, उप सरपंच हुलास बाई, फोटो गिरी राकेश यादव, ग्राम के पाँच विद्यालयों के प्रधान पाठक, शिक्षकगण, बच्चे एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भूमि पूजन के पश्चात आयोजित सभा में मुख्य अतिथि अशोक बाई कंवर ने कहा कि “शिक्षा ही विकास की कुंजी है। इस माध्यमिक शाला भवन से ग्राम के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।” जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन फोटो गिरी गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच ज्ञान सिंह ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम ने ग्रामवासियों में उत्साह का संचार किया और शिक्षा के क्षेत्र में नये युग की शुरुआत की आधारशिला रखी

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.