August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम तुमान में नवीन प्राथमिक शाला भवन हेतु भूमि पूजन सम्पन्न, जनपद अध्यक्ष अशोक बाई कँवर रहे मुख्य अतिथि

1 min read

कोरबा, करतला।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ करतला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमान में नवीन प्राथमिक शाला भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। यह भवन जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से स्वीकृत हुआ है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कँवर मुख्य अतिथि रहीं, वहीं जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा जी की अध्यक्षता में यह समारोह संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत की सभापति श्रीमती नीता राकेश यादव तथा जनपद सदस्य श्रीमती निरुपमा पाटले भी मंचासीन रहीं। भूमि पूजन वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुषमा कँवर, उपसरपंच नोनी बाई सहित पंचगण – बलराम वैष्णव, जगेश्वर, सुनील कँवर, दीपक तिवारी, जयराम, दिलीप, संतराम, सत्यनारायण, सोहित, संजू वैष्णव आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शाला परिवार की ओर से प्रधानपाठक श्री जांगड़े, शिक्षक अनिल कुमार निर्मल, पांडेय मैडम सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

भूमि पूजन उपरांत विद्यालय प्रबंधन एवं ग्राम पंचायत की ओर से समस्त अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष अशोक बाई कँवर ने शासन की शिक्षा विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों की बुनियाद होती है, इसे मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने भवन निर्माण शीघ्रता से प्रारंभ करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम सरपंच श्रीमती सुषमा कँवर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। समारोह उत्साहपूर्वक और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.